बोले कटान पीड़ित : शांतिपूर्ण तरीके से कोई बात सुनने वाला नही, कल होगा एनएच 31 जाम
रामगढ़, बलिया । बिगत 9 दिसंबर से दुबेछपरा ढाला हनुमत मंदिर पर चल रहे कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन आज शुक्रवार को भी जारी रहा ।कटान पीड़ितों ने एक स्वर से कहा कि लगता है कि शासन और प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से कोई बात नहीं सुनने वाला ।साथ ही निर्णय लिया की कल शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 जाम करके आवागमन बाधित कर दिया जाएगा ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
बतादे कि 1983 में गंगा नदी की बाढ़ पहली बार रिंग बंधा को तोड़ कर ग्राम पंचायत गोपालपुर को तबाह कर डाला था। उसके बाद लगातार 2003,2013 ,2016, 2019 में ग्राम सभा गोपालपुर के दुबे छपरा, गोपालपुर ,उदईछपरा ग्राम सभा दया छपरा ,प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, बुधन चक, मठिया,ग्राम पंचायत जगदेवा के आठो गाव, ग्राम पंचायत टेंगरहि के बंश गोपाल छपरा,में भी भारी तबाही मचाई थी ।गंगा नदी की धारा को रोकने का उपाय नहीं किया गया तो तीनों ग्राम सभा देखते ही देखते गंगा की गोद में आ जाएगी शासन प्रशासन केवल राष्ट्रीय राज मार्ग को बचाने के चक्कर में पड़े रहते हैं । इस मौके पर खेदन तिवारी, शुबास पासवान, ब्रम्ह शंकर जी, मुन्ना पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, हैपी तिवारी, बबलू सिंह, शिवरतन सिंह, घनश्याम मिश्र, भानु ,सिंह, पंकज तिवारी, सुशील पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, शिवनरायन तिवारी, मुन्ना यादव, मुनिलाल साह, दरोगा चौधरी, काशीनाथ तिवा
री, पंकज तिवारी, रिन्कू तिवारी, मुन्ना पाण्डेय,आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रवीन्द्र नाथ मिश्र


No comments