Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा महिला से उच्चकों ने उड़ाया 10 हजार रुपए


चितबड़ागांव, बलिया । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर निवासी माया देवी पत्नी हरे राम गोंड़ 20 दिसंबर शुक्रवार को 2 बजे बलिया- मोहम्दाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित चितबड़ागांव की सेंट्रल बैंक शाखा से 10 हजार निकाल कर पैसा गिनते हुए जैसे बैंक गेट से बाहर निकली कि पहले से फिराक में लगे उच्चके उसके हाथ से रुपया छीन कर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना बैंक प्रबंधक को दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया एवं पुलिस द्वारा बैंक में निकलवाए गए फुटेज के अनुसार महिला पैसा निकाल कर गिनते हुए गेट से निकल रही है बस इतना ही आ रहा है ,क्योंकि बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं है समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।




रिपोर्ट : अतुल तिवारी

No comments