समीक्षा बैठक में मनरेगा की प्रगति की हुई समीक्षा
रेवती (बलिया)। स्थानीय विकास खंड के ड्वाकारा हाल में रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों की आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव द्वारा मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत, गोबर गढा निर्माण, नाली, खडंन्जा आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावे चकबंदी कार्य के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतू निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत आसमानठोठा, बेलहरी, मूनछपरा, त्रिकालपुर, हडियाखुर्द, मथौली, खरीका, वशिष्ठनगर, पकहां, भोपालपुर, मानसिंह छपरा, रामपुर मसरिक आदि ग्रामसभाओं की अपेक्षाकृत लक्ष्य पूरा नही होने पर इसे तय सीमा के अंतर्गत पूरा करने हेतू संबंधित जनों को निर्देशित किया तथा चेतावनी दी गई कि लक्ष्य पूरा नही होने पर दिसंबर माह का मानदेय का भुगतान रोक दिया जायेगा। बैठक में तकनीकी सहायक विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, तारकेश्वर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, रोजगार सेवक, गोविन्द राम , ज्ञान प्रकाश, लालबाबू यादव, वेद प्रकाश चौबे, मु0 खलील आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट : अनिल केशरी


No comments