Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रेमी ने प्रेमिका को मात्र 500 रुपये के लिए उतारा मौत के घाट






कोरबा, छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की लाश मिलने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि महिला के प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस के मुताबिक महज 500 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई।


कोरबा पुलिस के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अखरपाली निवासी एक महिला की लाश उसके घर के पास स्थित खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया था। उरगा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस हत्या की वारदात को महिला के प्रेमी चंद्र विजय ने ही अंजाम दिया, जिसको पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। महिला और आरोपी चंद्र विजय के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था और वारदात के पहले दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया और इसके बाद महिला ने आरोपी चंद्र विजय से 500 रुपये की मांग की।
कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा के मुताबिक जब चंद्र विजय ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो महिला ने इस की जानकारी अपने परिजनों को देने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुस्से से आग बबूला चंद्र विजय ने उसका गला घोट हत्या कर दी और पत्थर से उसके सिर पर हमला कर पहचान छुपाने की कोशिश की। जांच में घटना स्थल से गंध लेकर डॉग बाघा बस्ती में आकर आरोपी के घर के पास आकर रुक गया था। यहीं से पुलिस को सुराग मिला और उसने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की उसने इस दौरान हत्या करना कबूल किया। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया जा सकता है।



साभार : N18 

No comments