Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित



नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन साथ नजर आए।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि वह भविष्य में और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मजाक में कहा कि जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई तो मेरे दिमाग में एक शंका उठी कि कहीं यह इस बात का इशारा तो नहीं कि अब आप घर में बैठिए और आराम करिए, आपने बहुत काम कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारा काम है जिसे खत्म करना बाकी है। आगे भी कुछ ऐसी संभावनाएं बन रही हैं जहां मुझे कुछ काम करने का मौका मिलेगा। वह केवल इस पर कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझ पर भगवान की काफी कृपा है और माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। साथ ही फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और साथी कलाकारों का भी साथ रहा है लेकिन सबसे ज्यादा देश की जनता का प्यार और हौसलाअफजाई मिलती रही जिसकी वजह से मैं आपके सबके सामने खड़ा हूं।

इस पुरस्कार की स्थापना 50 साल पहले हुई और इतने ही साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। इसका भी मैं आभारी हूं। इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार करता हूं।

राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में अमिताभ की पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी विजेता भी उपस्थित रहे। पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति ने हाई-टी मेजबानी की।



डेस्क

No comments