शादी के तीन हफ्ते बाद विवाहिता ने बच्चे को दिया जन्म, बताई हकीकत तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन
लखनऊ। यूपी के उन्नाव में हंसी खुशी माहौल में ससुराल पहुंची विवाहिता ने 3 हफ्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। विवाहिता ने अपने ससुरालवालों को पूरा मामला बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। विवाहिता से मिली जानकारी के आधार पर ससुरालवालों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता ने अपने पिता, भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि उसकी मां के गांव के प्रधान से अवैध संबंध थे। जब उसने आपत्ति जताई तो घरवालों ने उसे भी दुष्कर्म का शिकार बनाया। इसके बाद पैसे लेकर लोगों से दुष्कर्म करवाने लगे। महिला के ससुर ने बताया कि उनकी बेटे की शादी 19 अप्रैल 2019 को लखनऊ के बंथरा थाना अंतर्गत गांव में हुई थी।
6 मई 2019 को उनकी बहू ने एक बेटे को जन्म दिया। लगभग 3 हफ्ते में बहू द्वारा बेटे को जन्म देने से पूरा घर हैरान था। इस संबंध में पूछने पर बहू ने घटना की सच्चाई बयां की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एप्लीकेशन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कहा गया कि मामला लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र का है इसलिए वहीं मामला दर्ज होगा।
महिला के ससुर ने बताया कि लखनऊ में उन्हें जान माल का खतरा है। बहू के मायकेवाले मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ जन्म देने वाले पिता, सगे भाई पूर्व प्रधान सहित 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 d/ 323/ 504/ 506 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
डेस्क


No comments