तुलसी पूजन के साथ मदन मोहन मालवीय व अटल जी का जयंती मनाई गई
रतसड़, बलिया । ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ एक विचारधारा को लेकर चल रहा है, जिसका उद्देश्य ब्राह्मण के सम्मान एवं विकास को आगे बढाना है। उक्त बाते बुद्धवार को बैरिया क्षेत्र के शुकुल छपरा गांव में आयोजित बीएसएस के जिलाध्यक्ष पं० राजेश मिश्र ने कही। वैठक की शुरुआत तुलसी पूजन के साथ हुई, साथ ही साथ पं० मदन मोहन मालवीय एवं अटल विहारी बाजपेई की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उन्होने बताया कि आज का दिन हिन्दू संस्कृति मे तुलसी पूजन के रूप में मनाया जाता है । बैठक में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई एवं पंडित मदन मोहन मालवीय जी को याद किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओझा जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी, जिला सचिव संतोष पाण्डेय, बलिया विधानसभा अध्यक्ष . रिंकू दूबे, बैरिया विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी,बृज भूषण पांडे आदि लोगों ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर मंटू शुक्ला, रवि मिश्र, दुर्गेश दूबे,निखिल पाण्डेय, शिवजी चौबे,अरुण दूबे,ओम प्रकाश पाण्डेय सहित दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राम जी चौबे तथा संचालन बृज भूषण पाण्डेय ने किया।रिपोर्ट : धनेश पांडेय

No comments