नाबालिक लड़की भगाने के आरोपी के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा
हल्दी, बलिया । थाना क्षेत्र के भरसौता गांव में एक नाबालिग लड़की भगानेे के मामले में मंगलवार को थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा गांव में व सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर से मुनादी कराया गया।साथ ही गांव के बाजार, मंदिरों आदि स्थानों पर उद्घोषणा करते हुए पर्ची चस्पा किया गया।
भरसौता गांव निवासी रानी देवि पत्नी महंथ साहनी ने 14 फरवरी 2018 को हल्दी थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की भगाने का आरोप लगाया।पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 11/18 धारा 363,366,376 आईपीसी 3/4 पास्को 4एक्ट के तहत रमेश साहनी पुत्र भृगु साहनी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया।जो उसी समय सें फरार चल रहे हैं।और लड़की को पुलिस ने 26सितम्बर 2018 को बरामद कर लिया था।विशेष न्यायाधीश पास्को ने 21 दिसंबर को आरोपी रमेश साहनी के विरुद्ध 82 के तहत उद्घोषणा जारी किया गया है।विवेचक उपनिरीक्षक जटाशंकर चौबे ने मुनादी के दौरान कहा कि 15 दिन के भीतर आरोपी माननीय न्यायालय समक्ष उपस्थित नहीं होता है। तो उनके चल-अचल सम्पत्ति को कुर्की करने की मांग न्यायालय से किया जायेगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राघवराम यादव,कांस्टेबल अरविन्द यादव व सुरेंद्र सिंह रहे।
रिपोर्ट : अतीस उपाध्याय


No comments