Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल, गंभीर



सिकंदरपुर, बलिया । मनियर मार्ग पर बसारीखपुर चट्टी के समीप बाइक व ट्रक के टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बुधवार की शाम को दिनेश वर्मा 35 पुत्र हरिकिशुन वर्मा निवासी शेखपुर अपने घर से किसी कार्यवश  सिकंदरपुर बाइक द्वारा रहे थे वह जैसे ही बसारीखपुर चट्टी के समीप पहुंचे की अचानक उसकी बाइक सिकन्दरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक में जा घुसी। जिससे दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




रिपोर्ट -हेमंत राय

No comments