क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया
सिकन्दरपुर, बलिया। ग्रामसभा जजौली में एक क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हुसैनपुर क्षितिज प्रताप सिंह उर्फ अप्पू भाई, तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जजौली मंगल राम थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोनों अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब डॉ०भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया गया, तत्पश्चात अतिथियों ने रीबन काटकर मैच का उद्घाटन किया।
J.C.C, CLUB जजौली द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में पहला मैच K.C.C क्रिकेट क्लब काजीपुर,तथा सूर्या क्रिकेट क्लब (पिलुई) मनियर के बीच खेला गया।
मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्या क्रिकेट कलब (पिलुई) मनियर नें पहले फील्डिंग करनें का निर्णय लिया।
जिसमें पहले बैटिंग करते हुए गाजीपुर की टीम निर्धारित ओवरों के अंदर ही खेलते हुए 204 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई तथा सूर्य क्रिकेट टीम को 205 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलते हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या क्रिकेट टीम मनियर 12 ओवरों में 105 रन पर आल आउट हो गई। काजीपुर टीम के रत्न 77 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
इस अवसर पर राज पति राम, शिवानन्द,अम्बरीश कुमार, आरिफ अंसारी, विनोद राव, गुलशन,अनीस कुमार, उपेंद्र राव, उमाशंकर राव, छोटू,रमाशंकर, रणजीत कुमार, संजय कुमार,सोनु आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट -हेमंत राय


No comments