Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई



सिकंदरपुर, बलिया । स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के समीप विश्वकर्मा समाज के कैंप कार्यालय पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा इकाई बलिया के तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला अध्यक्ष रामनाथ विश्वकर्मा ने मौजूद स्वजातियों को संबोधित करते हुए  कहा कि ज्ञानी जैल सिंह एक समाजिक, समाजवादी विचारक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान देशभक्त थे। उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किए। इसलिए पूरा विश्वकर्मा समाज भारत सरकार से यह मांग करती है कि ज्ञानी जैल सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्याचल शर्मा, दल सिंगार शर्मा, इशानंद शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, अर्जुन शर्मा, प्रभु नाथ शर्मा, लल्लन शर्मा, शिव सागर शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुन्ना शर्मा व संचालन राजा मुनी विश्वकर्मा ने किया।



रिपोर्ट -हेमंत राय

No comments