जाने योगी के किस मंत्री ने पदयात्रा कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
चितबड़ागांव, बलिया। सरकार आपके द्वार के तहत फेफना विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार सुबह 8:00 बजे से अपने लाव लश्कर के साथ चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 7 चितेश्वर नगर स्थित चितेश्वर नाथ मंदिर से अपनी पदयात्रा आरंभ करके पूरे नगर में भ्रमण किया। पद यात्रा के दौरान उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों का हाल-चाल पूछा एवं सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उक्त पद यात्रा के दौरान समाजसेवी भाजपा नेता अमरजीत सिंह भाजपा नेत्री शशि कला तिवारी, धीरेंद्र नाथ तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, मनीष तिवारी, संदीप तिवारी, गोपाल तिवारी, अतुल सिंह उर्फ वरुण, नवनीत कुमार सिंह उर्फ मंकु समाजसेवी अविनाश सिंह ,अरविंद तिवारी, अमित वर्मा ,अवनींद्र सिंह, विक्रम विशाल यादव, प्रभु नाथ तिवारी, नवनीत कुमार सिंह वरुण सिंह इत्यादि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के सहित नगर अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी एवं सभासद सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट : अतुल तिवारी


No comments