सर्वोच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता के बड़े पिता का निधन, शोक
हल्दी, बलिया । क्षेत्र के सीताकुंड गाँव निवासी सर्वोच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार तिवारी के बड़े पिता लक्ष्मण तिवारी 78 वर्ष का निधन शनिवार की शाम उनके पैतृक निवास पर हो गया । जिससे गाँव का पूरा तिवारी परिवार मर्माहत है।रविवार को गाँव के निकट जवहीँ गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ।उनको मुखाग्नि उनके छोटे भाई अनिल कुमार तिवारी ने दिया ।
रिपोर्ट :अतीस उपाध्याय


No comments