जाने किस खेल में कोलकाता ने नेपाल को किया पराजित
सुखपुरा(बलिया) : संत यतीनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रविवार को कोलकाता ने नेपाल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।मैच शुरू होने के साथ ही नेपाल की टीम ने कोलकाता पर दबाव बनाना शुरू किया बावजूद इसके वह गोल नहीं कर पाई और कई अवसर गंवाए।मैच शुरू होने के 20 वें मिनट में नेपाल के काशीराम खत्री ने कोलकाता पर एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।लेकिन यह बढ़त केवल 5 मिनट रही।ठीक 25 वें मिनट में कोलकाता के सुरजीत मंडल ने नेपाल पर गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर कर दिया।कोलकाता के विश्वजीत हेमराम ने 30 वें मिनट में एक मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही। वैसे तो कोलकाता यह मैच जीत गई लेकिन दर्शकों का दिल नेपाल के खिलाड़ियों ने जीता।इसके पूर्व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।आयोजक आनंद सिंह पिंटू ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मैच के रेफरी वीरेन्द्र सिंह, जावेद एवं अबू सहमा रहे जबकि कमेंट्री केके मिश्रा व महेशसिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उमेश सिंह,भूपेंद्र सिंह,राहुल सिंह प्रमोद सिंह,छोटेलाल,बड़े लाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अनिल सिंह


No comments