Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आशा कार्यकत्रियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरण



नगरा, बलिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के प्रशिक्षण हाल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत चयनित उपकेंद्रों के आशा कार्यकत्रियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गैर संचारी रोगों 5 जानलेवा बीमारियों कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर,ओरल कैंसर,हाइपरटेंशन,शुगर के लिये 30 वर्ष के ऊपर सभी लोगो की जांच करवाने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है और 2021 तक सभी उपकेंद्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हो जाएंगे।


आशा कार्यकत्री एक हज़ार की आबादी में 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सूची बनाएगी। प्रशिक्षिका सुमन सिंह ने बताया कि  30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगो के सीबैक, कम्यूनिटी बेसक असिसमेन्ट, चेक लिस्ट फार्म आशा के द्वारा ही भरे जाएंगे ।




रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments