Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएए के खिलाफ भ्रम न फैलाने की अपील, पुलिस ने बांटी पंपलेट



रतसर( बलिया)  । सीएए को लेकर  प्रदेश में अब किसी तरह का कोई बवाल ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से लोंगो को जागरूक करने के लिए कमर कस चुका है। शासन के निर्देश पर  एसओ गड़वार एसी तिवारी व चौकी प्रभारी आरए राम द्वारा गुरूवार को देर रात तक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019  के प्रति आम लोंगो को जागरूक किया गया। इनके द्वारा पंफलेट भी बांटा गया जिसमें खासकर सीएए से संबंधित प्रावधानों को लिखा गया है। किसी को भी सीएए को लेकर किसी भ्रांति में ना रहने की अपील की गई। एसओ गड़वार देर रात तक कसबा के विभिन्न मुहल्लों में जाकर मुस्लिम बिरादरी के लोंगो से मिले और सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मंदिर मस्जिद सहित कसबा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सीएए से संबंधित पंफलेट भी चस्पा किया।



रिपोर्ट : धनेश पांडेय

No comments