अव्वल आए छात्र छात्राओं को महाविद्यालय ने किया सम्मानित
रामगढ़, बलिया । अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में बुधवार को अव्वल आये छात्राओं को महाविद्यालय के प्रबंधक एस० के ०मिश्र ने व बिमला देवी द्वारा सम्मानित किया गया।जहाँ बी० ए० में प्रथम आई कुमारी सोनी को साल व मैडल के देकर सम्मानित किया गया वही एम० ए ०भूगोल में प्रथम चन्द्रशेखर बिश्वबिद्यालय मेंआई गोल्ड मेडल प्राप्त सुगान्ति शर्मा, व बिद्यालय में एम० ए ०में प्रथम आई कुमारी सोलंकी को साल व मैडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बी० ए० व एम० ए० में द्वितीय व तृतीय आने पर सिल्वर मेडल व साल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा० गौरीशंकर द्विबेदी, डा ०संजय मिश्र, डा० सुनील ओझा, डा० शिवेश राय, रूपेश मिश्र, नागेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह सुबाष सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : रविंद्र नाथ मिश्र


No comments