बच्चों में पौष्टिक आहार का हुआ वितरण
रेवती (बलिया)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती द्वारा चिन्हित तथा मनस्थली एजुकेशन सेन्टर द्वारा गोद लिए एक दर्जन बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक डाॅ अरूण प्रकाश तिवारी ने इन बच्चों को पौष्टिक आहार, प्रोटिन, दरिया आदि का वितरण किया। सी एच सी के चिकित्साधिकारी डाॅ रोहित रंजन ने बताया कि खान पान की कमी से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे ऐसे बच्चों में क्षय रोग घर कर लेता है। समय से नियमित ईलाज, दवा का प्रयोग तथा खान पान में पोषक तत्वो को देने से इस रोग से मरिज जल्द ठीक हो जाता है। डाॅ रंजन ने विद्यालय परिवार को चिन्हित गोद लिए बच्चों मे पौष्टिक आहार वितरण के लिए सी एच सी की तरफ से शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फार्माशिष्ठ डाॅ एस एन तिवारी, विनोद मिश्र, संदीप शर्मा, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अनिल केशरी


No comments