नहीं बनी बात अब होगा आरपार का संघर्ष
रामगढ़, बलिया । बाढ़ बिभाग के अधीक्षण भानु प्रताप सिंह व अधिशाषी अभियंता बिरेन्द्र सिंह के कटान रोकने के प्रस्ताव पर कटान पीड़ितों की सहमति नहीं बनपायी।कटान पीड़ित अपने पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार 21दिसम्बर को राष्ट्रीय राज मार्ग 31के दुबेछपरा हनुमत मन्दिर पर कटान पीड़ितों द्वारा जाम कर आवागमन बाधित करने का निर्णय लिया।
पांच सूत्री मांग को लेकर बिगत 9 तारीख से चल रहा क्रमिक अनशन इस कड़ाके की ठंढ़ में गुरूवार को भी हनुमत मन्दिर प्रांगण में जारी रहा।
बाढ़ कटान से दहशत जुदा ग्रामीणों के शान्ति पूर्ण अनसन स्थल पर बुधवार को दोपहर बाढ़ बिभाग के अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप सिंह व अधिशासी अभियंता बीरेन्द्र सिंह।मौके पर पहुँच कर कटान पीड़ितों के बीच बताया कि आप लोगों के मांग के अनुरूप एक सप्ताह के अन्दर हम प्रस्ताव बना कर दे दूंगा।साशन मानेगा की नहीं हम नहीं बता सकते।शासन से प्रस्ताव को पूरा कराने में आप लोगों को सहयोग करना पड़ेगा।जिस पर कटान पीड़ितों ने जल्द प्रस्ताव बनाने का आग्रह करते हुए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव को पूर्ण कराने का आग्रह किया।साथ ही चेताया कि किसी प्रकार का कारगर पहल नहीं किया गया।जिसके चलते कटान पीड़ितों का आक्रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कटान पीड़ितों ने निर्णय लिया कि केवल आंदोलन को तोड़ने के लिए बाढ़ बिभाग झूठा आस्वासन दे रहा है।अब 21 दिसम्बर को रास्ट्रीय राज मार्ग31 को दुबेछपरा ढाला पर जाम करने का लिखित शिकायत पहले ही कर चुके हैं।
बतादें की दर्जनों गांवों के सैकड़ो ग्रमीणों द्वारा बाढ़ व कटान के सम्बंध में पांच सूत्री मांग को लेकर आज गुरुवार को भी दुबेछपरा ढ़ाला स्थित हनुमान मंदिर पर क्रमिक अनशन जारी रहा। यह क्रमिक अनसन 9 दिसम्बर से चल रहा है।परन्तु अभी तक कोई सार्थक पहल नही होने से कटान पीड़ितों में आक्रोष बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान इंटक नेता, बिनोद सिंह, खेदन तिवारी, शिवनरायन तिवारी, ब्रम्ह शंकर राम, पवन चौबे, हरेराम चौधरी,अतुल कुमार मिश्र, प्रभाकर तिवारी, मूना पांडेय, सर्वजीत प्रधान, ओंकार तिवारी, मैनेजर सिंह,नंदकिशोर चौबे, राम सहूँन तिवारी, महेश तिवारी, अखिलेश दुबे, अमित दुबे, मैनेजर सिंह, चिंटू तिवारी, सुदर्शन ठाकुर, मनु मिश्र, नागेंद्र तिवारी, नमू प्रसाद, राजकिशोर, अमर रजक, राजनाथ यादव मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रविन्द्र नाथ मिश्र


No comments