जाने ! कहां चोरों ने चुराया दाल
सहतवार (बलिया) । स्थानीय नगरपंचायत मे अचानक आये दिन बढ रही चोरी की घटनाओ से दुकानदारो मे दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मंगलवार की रात्रि चोरो ने नगरपंचायत निवासी अरुणगुप्ता पुत्र स्व इन्द्रदेवगुप्ता की नगरपंचायत के वार्ड नं 9 मे मुख्य मार्ग पर खड़ी पीकअप का रस्सा काटकर दाल की दो बोरी सहित अन्य समान उठा ले गये। पाँच सात दिन पहले ही चोर नयी बाजार मे ही मोबाईल की दुकान का कब्जा तोड़कर नगदी सहित अन्य समान उठाकर लेकर चले गये थे।
पीकअप मालिक अरुण गुप्ता कहना है कि दाल वगैरह समान ग्राहको का था। अब उन लोगो समान पैसा देने की समस्या खड़ी हो गयी है। मै पीकअप से ग्राहको माल ढोकर परिवार का गुजर बसर करता हूँ।
रिपोर्ट : श्रीकांत चौबे


No comments