अबूझ पहेली बनी एक साल से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं
मनियर, बलिया। क्षेत्र में अबूझ पहेली बनी बाईक चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। लोगों की माने तो करीब एक साल के अन्तराल में हौसलाबुलन्द चोरों ने दर्जनों से अधिक बाईक चोरी की घटना को अन्जाम दिया जिसमें आमजन सहित समाज के प्रतिष्ठित जनों की बाइकें भी शामिल रही लेकिन पुलिस एक भी बाईक चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पायी। जिससे चोरो के हौसले बुलंद होते गये व चोरी की संख्याओं में इजाफा तो होता रहा लेकिन इनका पर्दाफाश न हो सका।इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है।उधर पुलिस अभी भी कार्रवाई का भरोसा ही दे रही है। चोरो के हौसले इतने बुलन्द है कि अब दिन दहाड़े घटना का अन्जाम सार्वजनिक स्थानों, शादी समारोह व भीड़ भाड़ जगहों से किया जा रहा है घटना में प्रतिष्ठित पदाधिकारी एजेन्टो के गाड़ियों को अक्सर निशाना बनाया जा रहा है। हालिया चोरी की घटना पर गौर करे तो एक सप्ताह के अंदर दो मोटरसाइकिल थाने से महज पाँच सौ मीटर की दूरी पर स्थित भीड़ भाड वाले चान्दूपाकड़ डाकघर व पूर्वाचल बैंक से सटे अहाते से उडायी गयी। वह भी जहाँ पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी हैं। चोर पुलिस की आँख में धूल झोककर मोटरसाइकिल उठाने में सफल रहे। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। प्रभावित लेगों की मानें तो चोरी की घटनाओं का इलाकाई पुलिस केवल प्राथमिक दर्ज कर खाना पूर्ति कर चुप चाप बैठ जाती है। हालांकि एक साल के भीतर कई थानाध्यक्ष आये और चले गए लेकिन चोरों की चुनौतियाँ बरकरार रही। और चोर अपने मिशन में लगे रहे।
अभी मैं बाहर हूँ वापस आते ही विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा क्षेत्र में हो रही चोरीयो पर रोक हर हाल में लगायी जायेगी चोरीयो का खुलासा किया जाएगा।
दीप चन्द
नवागत क्षेत्राधिकारी बांसडीह
चोरो ने लगभग एक साल के भीतर जिनकी मोटर साइकिल चुराई उसमें पूर्व विधायक भगवान पाठक के भतिजा पटखौली पश्चिम निवासी सुनील कुमार पाठक, गंगापुर निवासी पत्रकार वीरेंद्र सिंह, निपनिया के प्रधान सनोज यादव, रिगवन के पूर्व प्रधान सुदामा राम, भारतीय जीवन बीमा कंपनी के अभिकर्ता बीरेंद्र पासवान, मानिकपुर पिडारी निवासी एक निजी कम्पनी के अभिकर्ता रविन्द्र यादव, पिलूइ निवासी सुनिल कुमार गुप्ता, पाण्डेय दरवली निवासी विकास यादव, गोसाई पुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा, बाँसडीह कोतवाल के राजपुर निवासी जुबेर अहमद, पकड़ी के फुल पुर निवासी सोनु यादव, चकछितू निवासी राजेश कुमार पाठक, पिलूइ निवासी वृजेश कुमार, पुरूषोत्तम पटी निवासी राम एकबाल, भेखरिया निवासी राजेश वर्मा सहित आदि लोगो के गाड़ियों को निशाना बनाया गया।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments