कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कलाकार
दुबहड़, बलिया। स्थानीय क्षेत्र के दादा के छपरा अखार स्थित आदि ब्रह्म बाबा के स्थान पर ग्रामीणों द्वारा कराए गए अखंड हरिकीर्तन का कार्यक्रम गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। 24 घंटे के कार्यक्रम में कीर्तन के कलाकारों ने विभिन्न विधा के गीतों एवं धुनों पर कीर्तन कर लोगों को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। वहीं गायक राजेश पाठक एवं अशोक मधुकर ने भगवान श्रीराम एवं श्रीराधे कृष्ण की आरती कर गांव एवं क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्य आयोजक गुप्तेश्वर पाठक ने सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान सुनील सिंह, अरुण सिंह, रामप्रवेश पाठक, अख्तर अली, के के पाठक, बब्बन विद्यार्थी, अशोक पाठक, छोटेलाल गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव मोहन जी, रविंद्र पाठक, पप्पू गिरी, हृदयानंद ठाकुर, भोला, सोनू, बजरंगी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- नितेश पाठक


No comments