जानें किस खेल में बक्सर की टीम ने बलिया को चटाई धूल
मनियर,बलिया । फुटबॉल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच मनियर बलिया व सोनपा बक्सर बिहार के बिच खेला गया।जिसमें सोनपा बक्सर बिहार की टीम 5-0 से विजयी रही।
मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कीक मारकर खेल की शुरुआत कराई इसके पूर्व शांति के प्रतिक राष्ट्र गान भी गाया गया ।मैच के दौरान हाफ टाईम से पहले सोनपा बक्सर बिहार के खिलाड़ी संजीत ने दो गोल मारकर बढत बनायी।
हाफ टाईम के बाद बक्सर के टीम के खिलाड़ी संजीत ने एक गोल और दाग दी। वही उसी टीम में शरीक नाइजीरिया के खिलाड़ी नलिन व किमा ने एक गोल दाग दिये। बक्सर के खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल मारे लेकिन मनियर के टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित समय तक खाता भी नही खोल पाया। इस तरह से सोनपा बक्सर की टीम 5-0 से विजयी रही। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में जमाल अख्तर, विरेन्द्र सिंह अकेला, नसीरुल्लाह, अनिल कुमार रहे।वही उद्घोषक में राजू सिंह, तनवीर अहमद, नीरज मिश्रा रहे ।
मैच के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने सबको माला पहना कर स्वागत किया। मैच के सचिव नसीरुल्लाह भाई व आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने सबको अभार प्रगट किया। इस मौके पर सतीश सिंह, मन्टू सिंह, राजेश सिंह, कन्हैया सिंह, रविन्द्र सिंह, शितान्सु गुप्ता, जेपी यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट राममिलन तिवारी


No comments