Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महाराष्ट्र सरकार का विस्तार आज, जाने कौन कौन बनेंगे मंत्री



मुंबई। महाराष्ट्र में उद्ध‌व ठाकरे सरकार का एक महीने बाद सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। विधानभवन परिसर में देर रात तक इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में 36 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं, इनमें कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और अजित पवार का नाम अहम माना जा रहा है। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी।नियम के मुताबिक,महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 42 मंत्री ही शामिल हो सकते हैं।
शपथ ग्रहण के लिए विधानभवन में बने पंडाल में 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। चर्चा है कि नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद विभागों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास कोई विभाग नहीं है। 

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की संख्या साफ कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री बाला साहब थोराट ने बताया कि कांग्रेस के 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें से 10 कैबिनेट और 2राज्यमंत्री होंगे। इसके अलावा 2 मंत्री पद निर्दलीय और एक समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। 

शिवसेना और कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर बात चल रही है। एक पार्टी के कोटे से 10 और दूसरी के 11 विधायक मंत्री बनाए सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के कोटे से रवींद्र वायकर, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, आशीष जैसवाल, संजय राठौड, दादा भुसे, दिवाकर रावते, अनिल परब, डॉ.राहुल पाटिल, संजय शिरसाट, अनिल बाबर, शंभूराज देसाई का नाम चल रहा है। हालांकि, शिवसेना विधायकों का दबाव है कि चुनाव जीतने वाले को ही मंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना की तरफ से मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

राकांपा की तरफ से अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, नवाब मलिक, धनंजय मुंडे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मश्रीफ, अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगणे, मकरंद पाटिल,बालासाहेब पाटिल, सरोज अहिरे और डॉ.किरण लहामटेके नाम मंत्री बनने वालों की चर्चा में हैं। इसी तरह से कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, केसी पाडवी, अमित देशमुख, सतेज पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमती ठाकुर, सुनील केदार, वर्षा गायकवाड, अमीन पटेल और प्रणीति शिंदे के नाम संभावित तौर पर लिए जा रहे हैं।


डेस्क

No comments