Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तो क्या योगी सरकार के सपनों को तार-तार कर रही नगर पालिका



बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की पुलिस व नगर पालिका की नाक के नीचे शराब तस्करों ने गौशाला को ही शराब का अड्डा बना डाला।  यह मामला बलिया कोतवाली अंतर्गत कदम चौराहा स्थित गौशाला का है, जहां गौशाला से 470 पेटी शराब का जखीरा बरामद किया गया हैं, जो कहीं न कहीं पुलिस की निष्क्रियता व कार्य पद्धति को तार-तार करता नजर आ रहा है। साथ ही बलिया नगरपालिका की कार्यशैली व व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह हैं कि आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब का जखीरा गौशाला में आया कैसे? यह घटना निश्चित ही बलिया पुलिस व नगरपालिका को कटघरे में खड़ा करता है। 
एक तरफ योगी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के नाना प्रकार के दावे कर रही है पर वही बलिया पुलिस व नगर पालिका की निष्क्रियता ने इन दावों को तार-तार कर के रख दिया है। गौशाला में 470 पेटी शराब का जखीरा बरामद होना नगर पालिका अधिकारियों के कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है, आखिर शहर के बीचो बीच इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दिया जा रहा हैं? इसके गुनाहगार कौन है अब ऐसे में देखना यह हैं कि इतने बड़े घटनाक्रम पर योगी सरकार और आलाकमान क्या एक्शन लेता है यह आने वाला समय बताएगा।


पत्रकार दीपक  तिवारी की कलम से

No comments