Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शीतलहर बरपा रही कहर, घरों में दुबके लोग




बिल्थरारोड (बलिया) । क्षेत्र में सर्दी के मौसम में ठंड व गलन का कहर जारी है,मौसम के विगड़े मिजाज से लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया।गलन भरी ठंड के चलते लोगो को अपने काम पर लौटने में काफी दिक्कत हो रही है।
मौसम की बिगड़ी दशा ने सबको हिलाकर रख दिया है,बच्चों से लेकर बूढ़े तक तो वही पशु पक्षी से लेकर जीव जंतु सर्दी से काफी परेशान है।

लोग दिनभर घरों में काफी समय तक दुबके नजर आ रहे तो वही अलाव जलाकर अपने को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आ रहे है।सबसे काफी परेशानी तो पशु पालकों के लिए बना हुआ है,क्योंकि ठंड अधिक होने के चलते उन्हें पशुओं के लिए हरा चारा की व्यवस्था करने में काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।

गलन भरी ठंड पछुवाँ हवा के चलने से लोग उससे बचने के लिए काफी ऊनी वस्त्रों का प्रयोग कर रहे है फिर भी उनके कपड़े ठंडे हो जा रहे है।इसके अलावे ठंड के चलते लोग काफी देर तक घर से नही टिक पा रहे है,रोजमर्रा के जरूरतमन्द काम को जल्दी निपटा कर शीघ्र घरों के अंदर आ जा रहे है।ग्रामीण इलाके में लोग ठंड से बचने के लिए पुवाल जलाते नजर आने लगे है।



रिपोर्ट मनोज यादव

No comments