Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धनुषयज्ञ मेला : राज्य स्तरीय दंगल का कराया जाएगा आयोजन : वीरेंद्र सिंह मस्त



बैरिया (बलिया): विधायक सुरेंद्र सिंह की अनुमति होगी तो अगले साल से मेले में आयोजित किया जाएगा अंतरप्रांतीय दंगल का कार्यक्रम। इसके लिए संसाधन मैं अपनी निधि से उपलब्ध कराऊंगा। साथ ही मेला को अत्याधुनिक और असुविधाजनक बनाने के लिए आप लोगों के सुझाव पर अमल किया जाएगा।
यह उद्गार सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं, जो रविवार को सुदिष्ट बाबा के धनुषयज्ञ मेले में आयोजित शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ मेले का स्वरूप बदला है। विकास का पहिया आगे बढ़ने का असर इश मेले में भी दिखाई दे रहा है। हम लोग बचपन से ही इस मेले में अगहन सूदी पंचमी को आकर संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा के समाधि पर मत्था टेकते थे। पहले इस मेले का पूरा स्वरूप आध्यात्मिक था, आज मेले में भौतिकता दिख रही है। मेला का स्वरूप और स्तर दोनों प्रगति की तरफ अग्रसर हो, इसके लिए जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपामय हो गया है। ऐसे में इस मेले में अन्य पार्टियों द्वारा शिविर का आयोजन नहीं किया गया है। यह कोई चौकाने वाली बात नहीं है क्योंकि जमीन पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही काम करती है।
कारयक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के नीतियों व रीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ-सबका विकास के चिंतन के साथ कार्य कर रही है जबकि बाकी पार्टियां भाजपा को रोकने के लिए उसका विरोध कर रही है। हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रही है किंतु उनके इस कृत्य को जनता समझ चुकी है। 60 वर्षों तक कांग्रेस ने इस देश को लूटा है। अब ऐसा नहीं होने पर परेशान हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि मेला के विकास व इसे भव्यता प्रदान करने के लिए मेरे लिए जो भी आदेश होगा, मैं करूंगा। पहले ही मैंने सुदिष्ट बाबा के समाधि के पास अपने निधि से एक धर्मशाला का निर्माण करा दिया हूं, जरूरत पड़ेगी तो और कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, रमाकांत पांडेय, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह बैरिया के मंडल अध्क्ष रत्नेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह आदि ने अपने विचार रखे जबकि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।




रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments