Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इंटरसीटी एक्सप्रेस बंद करने से यात्रियों में भारी आक्रोश


रसड़ा (बलिया) : छपरा से बलिया वाया रसड़ा-मऊ होते हुए वाराणसी सीटी को जाने वाली इंटरसीटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन द्वारा एक बार फिर बंद कर दिए जाने से एक तरफ जहां रेलवे को प्रतिदिन लाखों की क्षति हो रही है वहीं दूसरी तरफ इस ट्रेन से जाने वाले सैकड़ों मरीजों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। गौरतलब है कि रेल प्रशासन ने पिछले साल  दिसम्बर महीनें में अचानक इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। लंबे समय तक बंद रहने के पश्चात इस ट्रेन को पुन: 14 जनवरी को चलाया गया लेकिन मात्र दो दिनों के संचालन के पश्चात अचानक रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को पुन: बंद कर दिया। रेल विभाग इस ट्रेन के बंद होने के कारणों का कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
अखण्ड भारत न्यूज संवाददाता ने स्टेशन अधीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उन्होंने बताया कि कंट्रोल के आदेशानुसार 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बंद रहेगी । वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन चिकित्सा के लिए मऊ तथा वाराणसी जाने वाले सैकड़ों रोगियों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों की हो रही परेशानियों के संबंध में रेल प्रशासन को खबर के माध्यम से ध्यान आकृष्ट  कराया जाता रहा है लेकिन रेल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उधर इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताआें व सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया गया तो बाध्य होकर उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। खबर के माध्यम से रेल  महाप्रबंधक का ध्यान जनहित में आकृष्ट कराया जाय ।




रिपोर्ट : पिन्टू सिंह 

No comments