Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने नेता प्रतिपक्ष ने किस खेल को खेल कर किया उद्घाटन





मनियर, बलिया । फुटबॉल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को ग्रुप बी के सेमीफाइनल फाइनल मैच गोरखपुर व सोनपा बक्सर बिहार के बिच खेला गया।जिसमें बक्सर टीम 3-1 से विजयी फाइनल में पहुची। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कीक मारकर खेल की शुरुआत कराई इसके पूर्व शांति के प्रतिक राष्ट्र गान भी  गया ।मैच के दौरान हाफ टाईम से पहले बक्सर बिहार के खिलाड़ी विवेक कुमार ने दो गोल मारकर बढत बना दिया। हाफ टाईम के बाद फिर विवेक ने एक गोल दाग दिया।गोल उतारने के अथक प्रयास में लगे गोरखपुर के टीम के खिलाड़ी ने आत्मघाती एक गोल मार दिया इस तरह से सोनपा बक्सर विहार की टीम 3-1 से विजयी होकर फाइल मैच में पहुची। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में जमाल अख्तर, विरेन्द्र सिंह अकेला, नसीरुल्लाह, अनिल कुमार रहे।वही उद्घोषक में राजू सिंह, तनवीर अहमद, नीरज मिश्रा रहे  मैच के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने सबको माला पहना कर स्वागत किया। मैच के सचिव नसीरुल्लाह भाई व आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने सबको अभार प्रगट किया। इस मौके पर मनियर इंटर कॉलेज के प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह, गाधी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर के पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, डा० जगदीश प्रसाद, रविन्द्र सिंह, शिव नारायण राय, कंचन यादव, मुन्नी सिंह, मन्जुर अहमद मन्टू सिंह, उमेश  यादव आदि लोग मौजूद रहे ।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments