Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

100 फिट ऊंचे लगे धान के डायर मे लगी आग, भारी नुकसान




चिलकहर(बलिया) नगरा गड़वार पर ताखा पुलिस चौकी के समीप स्थित तिरूपति बाला जी राईस मिलर असनवार पर बृहस्पतिवार की सायं लगभग 5:25 बजे राईस मिल के डायर मे अचानक आग लग गयी व देखते ही देखते आग ने समुचे डायर को अपने आगोश मे ले लिया व मजदूरो समेत राहगीरों मे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व जवानो तथा स्थानीय लोगो आग पर काबू पाया।         
नगरा गड़वार रोड से असनवार जाने वाली पिच सड़क पर करोड़ो रूपयो की लागत से बड़ी राईस मिल संचालित तिरूपति बाला जी के नाम से चलती है जहां बृहस्पतिवार की सायं  मिल चल रही थी अचानक 100 फिट ऊंचे लगे धान के डायर मे आग लग गयी जिससे मजदूरो व राहगीरो मे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी व मिल मालिक विनोद गुप्ता द्वारा तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी पुलिस के जवान व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से डायर मे लगी आग पर काबू पाया।आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है।मिल पर करीब चालीस लाख का नूकसान होना बताया जा रहा है।लोगो के बीच चर्चा रही की समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुचती तो मिल जलकर राख हो जाती।



रिपोर्ट : संजय पांडेय

No comments