Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें जिलाधिकारी ने किस निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश



बलियाः जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने गुरूवार को बेल्थरारोड तहसील में बैठक कर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारी से जिले में पुलों के निर्माण के बावत जानकारी ली। बताया गया कि घाघरा नदी पर दो पुल पर आवागमन जारी है, जबकि खरीद व चांदपुर में दो पुल निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुलों की प्रगति के बारे में पूछताछ की और कार्य में तेजी लाने की नसीहत दी। सिकंदरपुर आने के बाद उन्होंने एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग को सेतु निगम के अधिकारी के साथ खरीद-दरौली पुल के निर्माण की प्रगति का स्थलीय सत्यापन कर अवगत कराने को कहा। इस पुल के बारे में बताया कि 116 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर 25 पाया तैयार होने है, जिनमें 13 बन गए हैं। शेष 13 पायों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। कहा, निर्धारित समय तक इसका निर्माण पूरा कर देना है। इसी हिसाब से कार्य की प्रगति बनाई रखी जाए।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments