जिलाधिकारी ने आईटीआई का किया निरीक्षण गैरहाजिर मिले कर्मी, स्पष्टीकरण मांगी
बलियाः जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने नवानगर आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। बताया गया कि वहां कुछ 6 कर्मी कार्यरत हैं, पर मात्र दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही उपस्थित मिले। अधिकांश कमरों का ताला बंद था। हालांकि किसी जिम्मेदार के नहीं होने से भवन निर्माण की स्थिति, उपस्थिति रजिस्टर आदि की जांच नहीं हो सकी। जिलाधिकारी ने सभी गायब कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान बन कर तैयार हुए नए भवन के बारे में जानकारी ली तो वहां मौजूद समाज कल्याण निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि 2018 में ही हैण्डओवर हो चुका है। जिलाधिकारी ने एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग को निर्देश दिया कि यहां के मूवमेंट आदि के बारे में देख लें। कहा कि इस आईटीआई का विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट दें, ताकि यहां की व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। वहां की स्थिति से ऐसा लग रहा था कि लम्बे समय से इनमें कुछ कमरों का ताला खुला ही नहीं है।
रिपोर्ट : धीरज सिंह


No comments