शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती पर हाफ मैराथन का आयोजन
बलिया। 1857 की क्रांति के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के तत्वाधान में बुधवार को आठवी राज्य स्तरीय शहीद मंगल पाण्डेय हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हॉफ मैराथन का प्रारंभ कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ। जहां शशिकांत चतुर्वेदी, सतनी सराय के चौकी इंचार्ज सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से धावकों को हरी झंडी दिखाई। उसके पूर्व आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने चौकी इंचार्ज सतनी सराय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। हाफ मैराथन में 175 धावको ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम विजेता ईश्वरचंद वर्मा रहे। जबकि सोनू कुमार राजभर द्वितीय और कुलदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात नरहीं के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र नाथ सिंह तथा नगर मजिस्ट्रेट ब्रज किशोर दुबे ने विजेता धावकों को पुरस्कृत किया। प्रथम विजेता धावक को 21 हजार द्वितीय विजेता को 15 हजार तथा तृतीय विजेता को 10 हजार का चेक शेखर समिति एवं शैक्षणिक समिति के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों प्रदान करवाया गया। साथ ही उ.प्र. एथलेटिक्स से प्रदत्त पत्र भी दिया गया। अन्य ग्यारह धावकों को प्रति 500 रू. एवं प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व माला से स्वागत किया। सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने इस आयोजन को सफल बनाने में एथलेटिक्स एसोसिएशन के आफिसियली, पुलिस प्रशासन, जिला चिकित्सालय की एंबुलेस से यातायात पुलिस एवं आम जनता के उत्साह वर्षन को धन्यवाद ज्ञापित किया। पानी का बूथ सागरपाली, ओमप्रकाश श्रीवास्तव फेफना। कविलास सिंह महरेई में अनिरूद्ध सिंह, नरहीं में राजा राम उपाध्याय आदि के द्वारा किया गया था। हालांकि यह दौड़ युवाओं के लिए था परंतु कथरिया बलिया के चंद्रभान सिंह ने 62 वर्ष की अवस्था में 21 किमी की दूरी 1:47:53 में दौड़ पूरा किया। समापन स्थल पर चंद्र भान सिंह को आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया व सान्तावना पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि इस हाफ मैराथन का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करना तथा खेल भावना का विकास करना है। दौड़ को संपन्न कराने के लिए जिला एथलेटिक्स एसो के संयुक्त सचिव पंकज सिंह के द्वारा टेक्निकल के रूप में कुन्दन गुप्ता, राकेश कुमार आर्मी, विवेक कुमार, अजीत सिंह, अभिषेक प्रजापति, दीपक पासवान, आशुतोष, सोनू वर्मा, पप्पू यादव, सुग्रीव गुप्ता, बलवीर, धीरेन्द्र शुक्ला, राजेश यादव, लालजी आदि की जिम्मेदारी दिया गया था। आयोजन समिति के राजाराम उपाध्याय, अवनीश राय, दीप, अखिलेश कुमार सोनू, धीरज राय, संदीप उपाध्याय, राजू पंडित, मयंक शेखर, अंजनी यादव, कालीकांत राय प्रधान कारो, दयाशंकर उपाध्याय, रामनारायन पासवान, अभिनव राय, रणविजय राय, भरतवम, अरविंद पाण्डेय, कृष्णा जी उपाध्याय, बब्बन राय, समिति की अध्यक्षा माया त्रिपाठी, रिहि त्रिपाठी आदि का सहयोग अतुलनीय रहा। समापन समारोह की अध्यक्षता समीर राय बादल तथा संचालन नीरज राय ने किया।
बलिया। आठवी राज्यस्तरीय हाफ मैराथन मंगल पाण्डेय की 189 जयंती पर गुरूवार को जीवंत हो उठी। कार्यक्रम में माल्यार्पण तथा हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुरू हुआ। इसके लिए नामित रहे शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी आयोजक शुभ्रांशु शेखर त्रिपाठी एवं चौकी इंचार्ज सतनी सराय जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा। इसके पश्चात स्मारक समिति की ओर से चौकी इंचार्ज सतनी सराय को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया गया। वक्ताओं ने प्रथम सेनानी मंगल पाण्डेय के राष्ट्र प्रेम, त्याग, बलिदान एवं योगदान के सराहा तथा नए भारत के नवनिर्माण में अमरशहीदों की प्रासंगिता का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर रमाशंकर तिवारी, पंकज सिंह, अजीत सिंह, सियाराम यादव, हरेन्द्र गोंड, शिव कुमार गुप्ता, ददन यादव, मनराखन यादव, पवन गुप्ता, राजू विधायक, राकेश यादव आदि रहें।
साहित्यकारों ने मनाई शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक मंगल पाण्डेय की जयंती अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के तत्वाधान में मनायी गयी। इस अवसर पर आनन्दनगर कार्यालय पर सुदेश्वर अनाम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ. सुनिल कुमार ओझा, डॉ. दिनेश ठाकुर, डॉ. संतोष प्रसाद गुप्ता, डॉ. फतेहचंद बेचैन, हफीज मस्तान, अशहर खुर्शीद, अब्दुल कैश तारविद, सत्येन्द्र कुमार सिंह इन्दुराज, नरेन्द्र अनुराग, घूरा राम, बब्बन, राधिका तिवारी, रमेश मिश्र हंस मुख, अशोक जमालपुरी, सूरज समदर्शी, अमावस यादव बेताब, राजेन्द्र प्रसाद विद्रोही आदि साहित्यकारों ने मंगल पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। संचालन डॉ. फतेहचंद बेचैन ने किया।
रिपोर्ट : धीरज सिंह


No comments