Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बैरिया में भव्य स्वागत



बलिया : कांग्रेसी पार्टी के नवनियुक्त बलिया के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओ ने बैरिया स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय शिवानन्द सदन पर गुरूवार को किया।वही भजपा के दमनकारी नीतियो के विरुद्ध वक्ताओ ने आवाज बुलन्द करते हुए।हर गलत मोर्चे पर जबाब देने की रणनीती तय की।कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण के बाद शुरु हुआ।
स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने द्वाबा के बगावती धरती से आजादी की लड़ाई की बात याद दिलाते हुए भाजपा के खिलाफ बिगुल फूकां।बताया कि कांग्रेस छेड़ती नही है और छेड़ने वालो को छोड़ती नही है।आज भाजपा धारा 370 पर ढ़ोल पीट रही है शायद उन्हें पता नही कूटनीति के तहत स्व जवाहरल लाल नेहरू ने काश्मिर को हिन्दुस्तान मे मिलाया था।जंगे आजादी की मैदान से अब तक 135 वर्षों के कांग्रेस के इतिहास को दोहराते हुए, कहा कि वगैर कांग्रेस देश का भला होने वाला नही है।भाजपा को गावं,गरीब,रोजगार और जनता की मूल भूत समस्या से कोई लेना देना नही है।भाजपा के दावे झूठे है।ताजा उदाहरण देते हुए द्वाबा मे  बाढ़ व कटान का दर्द बयां किया।और भाजपा द्वारा गंगा सफाई पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा सफाई के  नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को साफ किया जा रहा है।केन्द्र से लेकर प्रदेश तक महगांई,बेरोजगारी नंगा नाच कर रही है।जिस पर भाजपा ध्यान नही दे पा रही है।समय पर जनता जबाब जरूर देगी।आगामी विधान सभा चुनाव मे प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी।इस मौके पर इन्टक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह,परमेस्वर गिरी,सुनिल सिंह पप्पू,खजांची राय,फूलबदन तिवारी,रमेश मौर्य,बच्चा सिंह,विश्राम दूबे,दीप चन्द पासवान,डा विश्वकर्मा शर्मा,सत्येन्द्र सिंह,रणजीत पाठक, अजित पासवान आदि ने विचार प्रकट किया।अध्यक्षता पारस नाथ वर्मा व संचालन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ट नेता सीबी मिश्र ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments