ट्रैक्टर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर जानें फिर क्या हुआ...
रेवती (बलिया) । नगर के बड़ी बाजार में थाना से बीज गोदाम जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया ।
पीयुष (12 वर्ष) पुत्र गनेश केशरी निवासी गुदरी बाजार सुबह साईकिल से बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान ओम गली के पास थाना की तरफ से बीज गोदाम के पास जा रही बालू लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया । आस पास के लोगो ने उसे सी एच सी रेवती पर भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के पश्चात उसेतत्काल बलिया रेफर कर दिया गया। आस पास के लोगों द्वारा ट्रैक्टर को दतहां तिराहें पर पकड़ कर पुलिस को सूचित कर दिया गया ।
रिपोर्ट - पुनीत कुमार





No comments