जानें कहा मिला युवक का शव सनसनी, मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक
रेवती, बलिया । स्थानीय थाना अंतर्गत गायघाट बेलहरी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया । मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ दूबे व एडीशनल एस पी संजय सिंह ने घटना की जानकारी कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया ।
शुक्रवार की आस पास के लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश सिंह , एस आई गजेद्र राय व सदानंद यादव ने शव को कब्ज़े में लेकर आस पास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया । किन्तु उसकी शिनाख्त नही हो पाई। मृतक के शव के पास सड़क पर खूना पड़ा था। मृतक नीले रंग का जीन्स व नारंगी रंग का स्वेटर पहने हुए था। लोगों का कहना है कि रात में युवक की हत्या कर शव सड़क रख दिया गया था । मौके पर पहुंचे एस पी ने बताया कि शव की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का पर्दाफाश हो जायेगा ।
रिपोर्ट - पुनीत कुमार





No comments