नागरिकता संशोधन बिल के प्रति लोगों को किया जागरूक
सिकंदरपुर, बलिया । क्षेत्र के ग्राम सभा सिसोटार में नागरिकता संशोधन बिल के प्रति जागरूकता के लिए बैठक संपन्न हुई
जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्त,मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के मुख्य बिंदुओं को लोगों के सामने रखा।इस कार्यक्रम का संचालन नीरज नीरज राय ने किया जिसमें मुख्य रूप से विवेक राय,हरिंदर वर्मा,काशीनाथ राय तारकेश्वर राय इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-हेमंत राय





No comments