Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रबंधक को शोकसभा कर दी गई श्रधांजलि




सुखपुरा(बलिया) : इंटर कॉलेज सुखपुरा के पूर्व प्रबंधक रामविलास सिंह के निधन पर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों  की चर्चा की गई।वक्ताओं ने उनके निधन को न सिर्फ विद्यालय बल्कि शिक्षा क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके स्मृतियों को नमन किया।


प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्व सिंह बराबर विद्यालय,शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित की बात सोचते थे और समस्याओं के निराकरण में गहरी रूचि रखते थे।इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव,शिव कुमार सिंह,अजय प्रताप सिंह,हवलदार राम, अशोक पांडेय,संजय गुप्ता आदि ने उनके स्मृतियों को ताजा करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।विद्यालय के समस्त स्टाफ,छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा के बाद विद्यालय में पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया।



रिपोर्ट : अनिल सिंह

No comments