भूकंप से कांपी धरती, 18 की मौत, 500 जख्मी
अंगारा। पूर्वी तुर्की में शुक्रवार देर रात आए भूकंप में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई इमारतें ढह गईं, जिनमें 30 से ज्यादा लोगदबे हैं।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 दर्ज की गई। तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया- भूकंप का केंद्र पूर्वी तुर्की में स्थितएलाजिग प्रांत के सिवरिस कस्बे में था। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे आया। इसकादायरा सिवरिस शहर में 10 किलोमीटर के क्षेत्र में ज्यादा था। रिपोर्ट के मुताबिक,40-40 सेकंड्स के अंतर में 60 झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।सरकारी अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत औरबचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की आशंका के चलते लोगों को टूटी बिल्डिंगों के पास जाने से रोका गया है।
भूकंप के झटके तुर्की के पड़ोसी देश ईरान, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए। इन देशों में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
तुर्की में बुधवार 22 जनवरी को भी भूकंप आया था।मणिसा प्रांत के कर्कगाक और अखीसर शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।तब रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई थी। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। साभार डीबी
डेस्क


No comments