Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चन्द्रशेखर की पत्नी के नाम पर संग्रहालय का उद्दघाटन 20 फरवरी को



रसड़़ा (बलिया) सियासत के समन्दर मे बर्षों  सियासी मन्थन के बाद पूर्वाचल की बागी धरती में एक  लाल का जन्म हुआ जी हाँ बात करते हैं बलिया की बागी धरती इब्राहीम पट्टी गाँव  के एक साधारण परिवार का नाम रोशन कर भारत के प्रधानमन्त्री पद का सीधे दावेदार हुआ उस महारथी का नाम स्व चन्द्रशेखर है जिनके नाम पर सियासत थर्रा उठती संसद में सियापा पसर जाता था। आजीवन युवा तुर्क की ऊपाधि से बिभूषित रहें । बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर 60 एकड मे देवस्थली विधापीठ के प्रागंण मे स्व.चंद्रशेखर की धर्मपत्नी दूजाशेखर के नाम पर संग्रहालय का उद्घाटन 20 फरवरी 2020 को होगा। गुरूवार की सायं सांसद नीरज शेखर व विधान सभा सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने दूजाशेखर संग्राहलय पहुंचकर  निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बताते चलें कि 6वर्षों से बन रहा था दूजाशेखर संग्रहालय का निरीक्षण के पश्चात अखण्ड भारत न्यूज संवाददाता पिन्टू सिंह  को जानकारी देते हुए सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इस अद्वितीय दूजाशेखर संग्राहलय में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन से जुड़ी सभी यादों का विशेष संग्रह होगा जिसे लोग आसानी से उनके जीवन के विभिन पहलुआे से परिचित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि विगत 6 वर्षों से इस संग्राहलय का निर्माण चल रहा था जिसका उद्घाटन 20 फरवरी को सुनिश्चित किया गया है। विधायक रविशंकर सिंह पप्पू ने बताया कि पूर्व पीएम चंदशेखर द्वारा स्थापित देवस्थली विद्यापीठ में ही उनकी धर्मपत्नी स्व. दूजाशेखर के नाम से बनकर तैयार  संग्राहालय में चंद्रशेखर जी के जीवन काल के जुड़े विविधताआें से आेप्रोत होगा जिसे छात्र छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन आसानी से देख व जान सकेंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के उपप्रबंधक डा. सूर्यबली सिंह, प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव सहित ,सुधाकर तिवारी, अमित पांडेय, विवेक सिंह, दीपक चौबे, राजीव सिंह ,धनजंय सिंह आदि मौजूद रहे।                                       


रिपोर्ट :  पिन्टू सिंह

No comments