Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक ऐसा शहर जहां ₹78 में बिकता है घर



सिसली। दक्षिणी इटली का ऐतिहासिक केंद्र और लिटिल इटली के रूप में चर्चित टारांटो देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां 78 रुपए (एक यूरो) में एक घर खरीदा जा सकता है। अधिकारी शुरुआत मेंऐसे 5 घर बेचने का ऑफर देने की बात कर रहे हैं। मकसद- इस तरह के लुभावने ऑफर देकर आबादी बढ़ाना है।

19वीं सदी में इटली के बंदरगाह वाले इस शहर की आबादी 40 हजार थी, जो समय के साथ घटते-घटते 3000 तक पहुंच गई थी। पुराने ऐतिहासिक शहर की आबादी बढ़ाने के लिएकाउंसिल के अधिकारियों ने सस्ते घर देने का ऑफर दिया है। ऐसे घरों की संख्या 25 हजार तय की गई है, लेकिन 5 घर तुरंत बेचे जाने का प्रस्ताव है।

स्थानीय मीडिया को काउंसिल के अधिकारी फ्रांसेस्का विग्गिएनो ने बताया, 78 रुपए में घर बेचे जाने की खबर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क, मिलान और रोम शहरों से लोगों ने जानकारी मांगी है। शहर को पुर्नजीवित करने के लिए हाल ही इटली की सरकार ने टारांटोको 705 करोड़ (900 लाख यूरो ) रुपए दिए हैं। इसके तहतहम पुराने शहर को फिर से बसाने और विकसित करने के बारे में विचार रहे हैं। 1975 में शहर की एक पुरानी इमारत के गिरने से इसमें एक परिवार दबकर मर गया था। इसके अलावा, इल्बा स्टील प्लांट से होने वाले प्रदूषण के कारण भी लोगों में शहर का आकर्षण समाप्त हो गया था। अधिकारी 2024 तक प्लांट को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की योजना बना रहे हैं।   साभार डीबी


डेस्क

No comments