उपचुनाव शान्ति पूर्वक सम्पन्न
सहतवार (बलिया) । स्थानीय नगरपंचायत के वार्ड नं 8 के सभासद के मौत के बाद खाली खाली पड़े जगह पर हो रहे उपचुनाव शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया । चुनाव को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एक दिन पूर्व से ही पुलिस प्रशासन का जामवाड़ा लग गया था। शाम तक कुल 48.8 प्रतिशत मत पड़े।
सुबह मतदान शुरू होते ही मतदाताओ की भीड़ जुटनी शुरु हो गयी थी। जो क्रम 12 बजे तक चलता रहा। उसके बाद मतदान की गति धीमी हो गयी। मतदाताओ के सुविधा के लिए कुँवरसिह प्राथमिक विद्यालय पर 12 और 13 दो बुथ बनाये गये थे। वार्ड नं 8 के कुल मतदाताओ की संख्या 1379 है।।11- 45 बजे तक दोनो बुथो पर 498 मतदाता वोट डाल चुके थे। शाम तक कुल 677 मत यानि 48.8 प्रतिशत मत पड़े।
वार्ड न 8 के सभासद चाँदनी पत्नी सोनूपटवा के मौत के बाद खाली हुयी जगह पर मतदान वार्ड नं 8 मे ही स्थित कुँवरसिह प्राथमिक विद्यालय पर हो रही थी।चुनाव के समय कही कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए कई थाने के फोर्स यहाँ एक दिन पहले ही पहुँचकर अपना मोर्चा सम्भाल चुके थे।जिसके लिए तीन प्रत्याशी निर्मला,विमला,रितु अपने अपने भाग्य की आजमाईस कर रहे है। अब 16 जनवरी को देखना है वार्ड नं 8 के सभासद के ताज किसके सिर पर बधता है।
रिपोर्ट : श्रीकांत चौबे


No comments