पूर्व प्रमुख ने जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल
बैरिया (बलिया): मुरली छपरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह ने लक्ष्मण छपरा में सोमवार को 251 गरीब लोगों को कंबल वितरण किया।
वितरण अवसर पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में जनहित की भावना और मानव सेवा की भावना का विकास होगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह के अलावा रामदर्शन सिंह, प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान अजब नारायण सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे


No comments