शामिलबाजा है नेता प्रतिपक्ष नाम बदलकर रख लें इस्लाम गोविंद चौधरी या इस्लाम खां
बैरिया (बलिया): नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी शामिलबाजा हैं, और शामिलबाजा का कोई ट्यूनिंग नहीं होता। जो नेता बोल दिया, उसी को दुहराना शामिलबाजा का काम है। रामगोविंद चौधरी को अपना नाम बदलकर इस्लाम गोविंद चौधरी या इस्लाम खां रख लेना चाहिए। उसका के बाद हिंदुत्व का विरोध करना चहिए।
यह अल्फाज विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं, जो मंगलवार को क पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा क सपा के आलमारी में ताला बंद हो गया था किंतु बसपा रूपी मिट्टी तेल डालकर उस खोला गया था। जहां मोदी, योगी व अमित साह जैसे कर्मयोगी देश की सेवा में लगे हैं, वहां सपा, बसपा को कौन पूछता है। प्रियंका का भी डंका बज चुका है। कांग्रेस मृतप्राय हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में इसका नाम लेने वाला कोई नहीं है। चिल्लाते रहे भाई-बहन कोई असर नहीं पड़ेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा गौतमबुद्ध नगर व लखनऊ में कमिश्नर सिस्टम लागू करने पर कानून व्यवस्था में सुधार संबंधी प्रश्न पूछने पर विधायक ने कहा कि जब तक अधिकारी व नेता इमानदार नहीं होंगे, कोई भी सिस्टम लागू कर दीजिए, सुधार होने वाला नहीं है। जब तक भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सिस्टम में सुधार होने वाला नहीं है।
रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे


No comments