Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने क्यों कैटरीना कैफ के जवाब से झेप गए अक्षय कुमार


मुंबई । अक्षय कुमार ने हाल ही में Healthy Eating के एक अभियान के तहत कैटरीना कैफ को What’s in your Dabba चैलेंज दिया और कहा कि अपने खाने का डब्बा खोल कर दिखाएं। अब कैटरीना ने अपना खाने का डब्बा खोल दिया है और नाश्ते में जो निकला वो सबको हैरान कर देगा। दरअसल, कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर डाली जहां वो नाश्ता कर रही थीं और नाश्ते में कैटरीना कैफ खा रही थीं इडली। जी हां, इडली!! कैटरीना का नाश्ता देखकर वाकई किसी को यकीन नहीं हुआ।

 तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा - कि मेरी मां हमेशा कहती है कि स्वस्थ खाना, डाईटिंग से नहीं, अच्छा खाना खाने से होता है और मैं इस पर यकीन करती हूं। तो ये है मेरे नाश्ते का डब्बा। मैं चावल खाने से बिल्कुल नहीं डरती हूं और इसलिए नाश्ते में है इडली। मैं इसमें थोड़ा दही भी डाल देती हूं जिससे ये और फूल जाए। साथ में है पालक की चटनी, नारियल की चटनी और टमाटर - चुकंदर की चटनी। वाकई कैटरीना कैफ की फिट बॉडी का राज़ शानदार है। यही कारण है कि जब वो फोटोशूट करवाती हैं तो कहर ढाती हैं।


डेस्क

No comments