जानें कहां छत के सहारे घर में उतर कर चोरों ने किया हाथ साफ
मनियर,बलिया। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरो ने मंगलवार की रात छत के सहारे बड़सरी जागीर निवासी मुकेश सिंह के घर में घुसकर रूम में सोये परिजनों के अलग कुण्डी में बन्द कर लाखों के गहने सहित हजारों रूपये नगदी ले कर चले गए। शौच के लिए नीद खुली तो एक दुसरे को दरवाजे खोलने की आवाज़ लगायी सभी दरवाजे बन्द होने पर फोन से आये बाहरी लोगों ने दरवाजा खोला और चोरी की सूचना पुलिस को दी।सुचना के बाद रात को ही पुलिस पहुची लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने चोरी की लिखीत तहरीर बुधवार को पुलिस दी पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद उक्त गांव निवासी मुकेश सिंह के परिजन अपने अपने रूम में सो गये। आधी रात के बाद पिछवाड़े से छत के सहारे आंगन में प्रवेश किये चोरों ने घर में सोये हुए परिजनों के रूम का बाहर से कुण्डी लगा दी और बगल के रूम का ताला चटका कर उसमें रखें किमती समान तथा बारह फरवरी को बहन की शादी के लिए रखे गये दो अटैची व आभुषण में चार सोने की चेन, टप्स, सोने की लाकेट, मंगलसूत्र चाभी, पायल, व नगदी 46,000 रूपये नगद लेकर खिडकी के रास्ते चले गए। रूम में सोये राकेश सिंह उर्फ पिन्टु की शौच के लिए नीद खुली तो दरवाजे खोलने पर बाहर से बन्द होने पर माँ व भाई को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी वे भी बोले कि हमारा भी रूम बाहर से बन्द है। राकेश ने फोन से अपने पाटीदार ओमप्रकाश सिंह को बुलाकर दरवाजा खुलवा। बाहर निकलने पर देखा कि बगल का रूम टुटा व समान तितर वितर व खिडक़ी का दरवाजा खुला हुआ पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी।
रिपोर्ट— राममिलन तिवारी


No comments