जब बीडीओ ने नहीं सुनी फरियाद तो गायों को ब्लाक में छोड़ा
चिलकहर(बलिया)। विकास खंड चिलकहर के गोपालपुर में संचालित गौ आश्रय केन्द्र के संचालक ने दुर्व्यवस्थायों से आजिज आकर बुधवार को पांच गायों को ले जाकर ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ मीना सिंह को सुपुर्द कर दिया।इस घटना ने योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की बलिया में पोल खोल दी है।
बता दें कि गौ आश्रय केन्द्र गोपालपुर पर दुर्व्यस्थाओं का बोलबाला है। न तो बाऊंड्रीवाल है और न ही टिन सेड व पशुओं के रखरखाव व सफाई कर्मियों तक की न्युक्ति नहीं हो पा रही है। बार—बार शिकायतों का निराकरण न होने से आजिज ब्रजभूषण चौबे बुधवार को बछड़ों व गायों के झुुडं से पांच गायों को लेकर ब्लाक मुख्यालय जा पहुंचे और वहीं गायों को ब्लाक परिसर के अंदर ही छोड़कर चले गये।हांलाकि इस दौरान बीडीओ ने पुरजोर कोशिश की कि संचालक गायों को लेकर वापस लौट जाये,लेकिन बात बनी नहीं। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय परिसर में घण्टों अफरा तफरी का माहौल रहा।
रिपोर्ट— संजय पांडेय


No comments