भाजपा विधायक के खिलाफ पूर्व मंत्री ने उगला जहर,जाने क्या बोलेें
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी पर अमर्यादित बयान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
प्रेस को जारी एक बयान में मो. रिज़वी ने कहा है कि सुरेंद्र सिंह राजनीतिक उत्तश्रृंखल व्यक्ति हैं। वह कभी भी कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी भाषा हमेशा समाज को बांटने वाली होती है। वे खुद दारू और बालू के अवैध धन्धे को बढ़ावा देते हैं और लोगों का ध्यान उनके इस कृत्य पर न जाए इसलिए हमेशा ऊल्टा पुल्टा बयान देते रहते हैं।
कहा कि रामगोविन्द चौधरी एक सच्चे समाजवादी नेता हैं। जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्तित्व है उनका। उनके सामने सुरेंद्र सिंह क्या हैं। उनके आका मुख्यमंत्री भी रामगोविन्द जी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। पूर्व मंत्री श्री रिजवी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह सिर्फ बयान बहादुर हैं। इसके सिवाय कुछ नहीं हैं।
By-Ajit Ojha


No comments