बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने की तैयारी पूरी
बिल्थरारोड (बलिया)बहुजन समाज पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ की बैठक मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंग्ला पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।जिसमें कार्यकर्ताओ ने पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के जन्मदिन आगामी 15 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।वक्ताओं ने लोगो से अपने पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय पर पहुँचने की अपील की गई।इस मौके परभोलाराम,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा, डा विक्रमाप्रसाद मौर्या,शैलेन्द्र महाराज,निर्भय कुमार,गंगा कन्नौजिया, कैफीअनीस, कविन्द्र राजभर, श्रवन कुमार भारती आदि थे।
रिपोर्ट : मनोज यादव


No comments