महिला को लाठी-डंडे से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
हल्दी, बलिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में रविवार की रात शौच करने गई एक महिला को अराजक तत्वों द्वारा लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया।जिसमे पुलिस ने महिला द्वारा दी गयी नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया ।
सोनवानी निवासी दुर्गावती देवी उर्फ जलुई (48) पत्नी स्व०कृष्णा गुप्ता सिवान (बिहार) पति की मृत्यु के पश्चात अपने एक लड़का तथा दो लड़कियों के साथ अपने मायके सोनवानी में रहती थी ,तथा चाट-समोसा की दुकान चला कर अपनी जीविका चलाती थी।विगत रविवार की रात 9 बजे के करीब खेत मे शौच करने गयी थी ।जहाँ अराजक तत्वों में उसे लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया था।महिला का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है।वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनवानी निवासी अशगर धुनिया के खिलाफ धारा 323,504,506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
रिपोर्ट : अतीस उपाध्याय


No comments